नैनीताल में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अफवाह से हड़कंप, VIP रूट पर आग की खबर झूठी साबित..

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान वीवीआईपी रूट के पास होमस्टे में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल गाड़ियों ने आठ किलोमीटर तक खोजबीन की, पर आग नहीं मिली। राष्ट्रपति का कैंची धाम दौरा प्रस्तावित था। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को आग लगने का मैसेज मिला था, जिसके बाद अग्निशमन दल ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना देने वाले की तलाश जारी है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब वीवीआइपी रूट के समीप किसी होमस्टे में आग लगने की सूचना प्रसारित हुई। आनन- फानन में नैनीताल से दो फायर वाहन समेत तमाम अग्निशमनकर्मी मौके की ओर दौड़े। टीम ने नैनीताल से भूमियाधार तक करीब आठ किलोमीटर का पूरा एरिया छान मारा, मगर कहीं आग लगी हुई नहीं मिली। भारी फजीहत के बाद टीम वापस लौट गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नैनीताल दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कैंची धाम दौरा प्रस्तावित था। सुबह 10:05 पर उन्हें कैंची धाम पहुंचना था। नैनीताल से उनका काफिला निकालने के बाद सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के सिस्टम में पाइंस क्षेत्र स्थित एक होमस्टे में आग लगने का मैसेज प्रसारित हुआ। जिससे हड़कंप मच गया।

आनन फानन में नैनीताल से अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी दो फायर वाहन और तमाम अग्निशमन कर्मियों को लेकर मौके की ओर रवाना हुए। टीम ने नैनीताल से भूमियाधार तक का पूरा क्षेत्र छान मारा, मगर कहीं किसी भवन से धुंआ उठाता अथवा आग लगी नहीं दिखी। क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ में भी कुछ मालूम नहीं चल सका।

इस बीच टीम ने सूचना प्रसारित होने वाले नंबर से भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। भारी फजीहत के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।

देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति फ्लीट से आग लगने का मैसेज कैंची धाम क्षेत्र में तैनात अग्निशमन अधिकारी को मिला था। क्षेत्र में जांच पड़ताल में कहीं भी आग नहीं मिली। संभवतः आग को अग्निशमन टीम के पहुंचने तक बुझा लिया गया हो। सूचना प्रसारित करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

3 thoughts on “नैनीताल में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अफवाह से हड़कंप, VIP रूट पर आग की खबर झूठी साबित..

  1. Покердом надежное казино с большим выбором азартных развлечений для игроков из СНГ. С 2014 года игровая площадка развивается как единая экосистема, объединяющая казино, покер-рум, ставки на спорт и киберспорт. Работая под лицензией Curacao, онлайн-казино гарантирует легальность и прозрачность, предлагая более 10 тысяч слотов от более чем 60 провайдеров. Казино Покердом сотрудничает с NetEnt, Pragmatic Play и Microgaming, и другими известными студиями. Азартные развлечения доступны с компьютера и любых мобильных устройств.
    Новые игроки получают стартовый бонус, а постоянные клиенты онлайн казино принимают участие в разнообразных программах лояльности с реальными призами. Начните играть с депозитом от 10 $ и если вам улыбнется удача, казино гарантирует быстрый вывод средств.
    Для бесперебойного доступа используйте официальное зеркало Pokerdom или загрузите мобильное приложение с официального сайта. Зарегистрируйтесь и активируйте специальный промокод для щедрых бонусов. Поддержка игроков 24/7 через онлайн-чат и мессенджеры.
    покердом официальный сайт

  2. game bài 66b đã không còn là cái tên xa lạ với những người yêu thích cá cược trực tuyến. Được thành lập từ năm 2013, nhà cái này nhanh chóng vươn lên trở thành một trong những thương hiệu dẫn đầu, thu hút lượng người chơi khổng lồ. TONY12-16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *