Uttarakhand में 5 महीनों में 250 किसानों ने किया करोड़ों का कारोबार, सरकार की इस कदम से अन्नदाताओं को हो रहा फायदा
पशुपालन के क्षेत्र में कार्य कर रहे किसानों के लिए विभाग का भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के साथ किया गया करार काफी लाभकारी साबित हुआ है। करार होने के बाद शुरुआती पांच महीनों में चार सीमांत जिलों के 253 किसान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस को जिंदा बकरे, मुर्गे व मछली की आपूर्ति कर चुके हैं।…
