उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ में ठंड – मैदान में तपन; पारा और चढ़ने के आसार
उत्तराखंड में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। देहरादून से लेकर तमाम मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है और तपिश पसीने छुड़ा रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच बौछारें भी पड़ रही हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी महसूस की जा रही है।…
