उत्तराखंड: बिजली उत्पादन में नया कीर्तिमान, इस परियोजना ने रचा इतिहास…
वर्ष 2008 में स्थापित मनेरी भाली द्वितीय चरण परियोजना ने बिजली उत्पादन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सितंबर माह में परियोजना ने 201.709 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया जो कि 190 मिलियन यूनिट के लक्ष्य से कहीं अधिक है। अधिकारियों ने इस उपलब्धि को टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया…


