Breaking

मां नंदा-सुनंद के जयकारे के साथ हुआ समापन समारोह का आगाज, अमित शाह ने बढ़ाया हौसला

38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हल्द्वानी के आइजीआइ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रारंभ हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचे और हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सीएम ने अमित शाह को शुभंकर मौली…

Read More

प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, जानिए कितनी वैट दर को घटाया गया

प्रदेश सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर वैट दर को कम किया है। इससे प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी सस्ती होगी। वर्तमान में सीएनजी व पीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लागू है। दरें कम करने के बाद सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा। राज्य…

Read More

भवन निर्माण के लिए 70 % जमीन का इस्तेमाल कर सकेंगे उद्योग, मानकों में संशोधन

केंद्र सरकार से पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड सामान्य औद्योगिक विकास नियंत्रण विनियम-2022 में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर उद्योगों को कुल भूखंड क्षेत्रफल में फर्श क्षेत्रफल अनुपात (एफएआर), ऊंचाई व पार्किंग के मानकों में छूट दी गई। अब कुल भूखंड के…

Read More

कीर्तिमान…राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का एतिहासिक प्रदर्शन, लगाया पदकों का शतक

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान बनाया है। अंतिम दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिलने से राज्य ने पदकों का शतक लगाया। इसमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदक शामिल है। राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग और कैनोइंग के मुकाबलों में उत्तराखंड की सोनिया देवी ने महिला…

Read More

आज विदाई की बारी…सजा स्टेडियम, मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री; सीएम बोले- भव्य बनाएं कार्यक्रम

हल्द्वानी में 17 दिन चले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। इतने दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने वाला गौलापार का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विदाई के इस पल के लिए सजकर तैयार हो गया है। शहर भी समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तकबाल को तैयार है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री…

Read More

सुखविंदर सिंह समेत ये कलाकार देंगे प्रस्तुति, अमित शाह भी आएंगे; इस दिन होगा राष्ट्रीय खेलों समारोह का भव्य समापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय खेलों के समापन पर शुक्रवार यानी 14 फरवरी को हल्द्वानी आएंगे। यहां वह दोपहर बाद साढ़े तीन बजे समापन समारोह को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर शासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे हर्षिल और मुखबा, दौरे की तैयारियां परखने जाएंगी मुख्य सचिव रतूड़ी

उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को मुखबा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के खुद मुखबा जाएंगी। बुधवार को उन्होंने सचिवालय में पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने तैयारियों से…

Read More

हाईकोर्ट ने UCC पर सरकार से छह हफ्ते में मांगा जवाब, लिव इन और मुस्लिम विवाह के प्रावधानों पर आपत्ति

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए यूसीसी 2025 को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की…

Read More

उत्तराखंड कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी में अब हवाई यात्रा का भी मिलेगा लाभ

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने प्रदेश के लगभग दो लाख कार्मिकों को बड़ी राहत दी है। एलटीसी यानी अवकाश यात्रा रियायत सुविधा का उपभोग अब रेल सेवा के अतिरिक्त वायुयान सेवा के माध्यम से भी किया जा सकेगा। यद्यपि, वायुयान से यात्रा की सुविधा 5400 ग्रेड वेतन और इससे अधिक ग्रेड वेतन के कार्मिकों के…

Read More

कैशलेस और मुफ्त इलाज की सुविधा को ज्यादा बजट की दरकार, यहां पढ़ें क्या हैं उम्मीदें

आयुष्मान व गोल्डन कार्ड धारकों के मुफ्त और कैशलेस इलाज के साथ स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ज्यादा बजट की दरकार है। गोल्डन व आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज पर हर साल इलाज का खर्च बढ़ रहा है। बजट के अभाव में अस्पतालों की देनदारी बढ़ रही है। जिस कारण कई…

Read More