उत्तराखंड में इस महीने हेली सेवाओं से जुड़ेंगे ये 5 शहर, किराए का किया जा रहा निर्धारण
उत्तराखंड में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत पांच नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी।…
