Breaking

उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, केंद्र ने दिए 284 करोड़..

उत्तराखंड में पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 284 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने संसद में यह जानकारी दी। इस वित्तीय सहायता से राज्य में पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा, नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की…

Read More

टिहरी के सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, स्वास्थ्य सचिव ने ली विस्तृत समीक्षा बैठक..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य सचिव ने…

Read More

लोक भवन—पहाड़ी वास्तुकला का शानदार नमूना, जहाँ इतिहास और प्रकृति मिलते हैं..

लोक भवन इतिहास, विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत मिश्रण है। 2011 में निर्मित यह भवन पहाड़ी शैली को अपनाता है। यह वास्तुकला विरासत और आधुनिकता का संगम है, जो इसे खास बनाता है। यह न केवल प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। राजधानी देहरादून में स्थित जिस राजभवन…

Read More

राशन वितरण में परिवर्तन: पीले कार्ड धारकों को जनवरी से मिलेगा गेहूं और चावल दोनों..

उत्तराखंड सरकार ने पीले कार्ड धारकों के राशन वितरण में बदलाव किया है। जनवरी से उपभोक्ताओं को चावल के साथ गेहूं भी मिलेगा। पहले जहाँ पांच किलो चावल मिलता था, अब ढाई किलो चावल और पांच किलो गेहूं दिया जाएगा। इस बदलाव से 1,56,000 पीले कार्ड धारकों को लाभ होगा। राज्य सरकार ने पीले कार्ड…

Read More

भालू आतंक से दहशत में पहाड़: मौतें और घायल बढ़े, धामी सरकार ने शुरू की कड़ी कार्रवाई..

उत्तराखंड में भालू के बढ़ते हमलों से चिंता बढ़ गई है। इस साल पांच लोगों की जान गई और 72 घायल हुए हैं। सरकार ने मानव-भालू संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। भालुओं के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा और घायलों को आर्थिक मदद दी जाएगी। गांवों में कचरा प्रबंधन सुधारा जाएगा और…

Read More

वीरों को नमन: पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में सीएम धामी का संबोधन..

हल्द्वानी में सीआरपीएफ द्वारा आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। उन्होंने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ है और…

Read More

हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, संस्कृत उत्थान हेतु उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान व विकास के लिए एक उच्च स्तरीय आयोग गठित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।…

Read More

हरिद्वार: किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत, “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित

हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। किसानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर तथा गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित किसानों ने सम्मानस्वरूप उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि भी प्रदान की। किसान हितों…

Read More

पौड़ी: गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज का डाकघर बना उत्तराखण्ड का पहला Gen-Z Post Office..

उत्तराखण्ड डाक परिमंडल ने पौड़ी डाक मंडल के गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी के डाकघर को Gen-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड किया है। इस आधुनिक डाकघर का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड परिमंडल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर तथा कॉलेज निदेशक डॉ. वी.के. बंगा ने सोमवार को किया। नवीनीकरण में Gen-Z युवाओं ने सक्रिय…

Read More

महिला सशक्तिकरण: देहरादून में 7,000 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की तैयारी..

पिछले साल देहरादून जिले की 12 हजार से ज्यादा महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सभी महिलाओं की त्रैमासिक आय पर निगरानी की गई। ई-बुक कीपर्स के माध्यम से इन महिलाओं की आय के डाटा को लोकोस एप पर अपलोड किया गया। देहरादून जिले की सात हजार से ज्यादा महिलाएं न…

Read More