“स्व. शैलेश मटियानी को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025’, मुख्यमंत्री धामी ने पुत्र राकेश मटियानी को सौंपा सम्मान”
मुख्यमंत्री आवास में आज एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी को मरणोपरांत प्रदत्त “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” उनके पुत्र श्री राकेश मटियानी को भेंट किया गया। उत्तराखण्ड की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने वाले इस महान साहित्यकार के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भावुकता, सौम्यता और गौरव का…
